परंपरा के प्रथम गुरु
दत्तात्रेय जयंती पर परंपरा के प्रथम गुरु @मानव भगवान दत्तात्रेय ब्रह्मा,विष्णु और महेश के समेकित रूप में पूजनीय हैं। वे सृष्टि के प्रथम गुरु हैं, आदिगुरु और सर्वज्ञ हैं, गुरु वंश के प्रथम गुरु, साधक,योगी और वैज्ञानिक हैं। दत्तात्रेय महर्षि अत्रि और माता अनुसूया के पुत्र हैं; वे ब्रह्मा के सृजनात्मक गुण, विष्णु के पालनकारी गुण और महेश के संहारक गुण से पूर्ण माने जाते हैं। उन्हें निराकार और साकार दोनों रूपों में पूजा जाता है; उनकी उपासना से भक्ति, ज्ञान और मुक्ति प्राप्त होती है। हिंदू मान्यतानुसार दत्तात्रेय ने पारद से व्योमयान उड्डयन की शक्ति का पता लगाया और चिकित्सा विज्ञान में महत्वपूर्ण शोध किए, चिकित्सा वैज्ञानिक जिसे आज तक शिरोधार्य करते हैं। दत्तात्रेय को शैवपंथी शिव के अवतार तथा वैष्णवपंथी विष्णु के अंशावतार मानते हैं। दत्तात्रेय नाथ संप्रदाय की नवनाथ परंपरा के अग्रज माने जाते हैं; रसेश्वर संप्रदाय के प्रवर्तक दत्तात्रेय ही हैं। गुरु के रूप में पूजनीय भगवान दत्तात्रेय ...