पावन नवरात्र

पावन नवरात्र

(१)

नवरात्र!

शक्ति उपासना-पर्व,

प्रकृति-उपासना व योग का आग्रह,

सात्विक आहार से शक्ति-अर्जन-सुअवसर,

तामसी वृत्तियों से दूर रहने का संदेश,

दुर्व्यसन-मुक्ति का प्रदर्शक।


(२)

शक्ति!

कण-कण का अहसास,

ब्रह्माण्ड का सञ्चालक,

शरीर की इंद्रियों का केन्द्रक,

जिसकी न्यूनता से शरीर मृत-पिण्ड,

जिसके अभाव में "शिव" भी "शव",

जिसका अभाव ही मृत्यु,

इसी शक्ति उपासना का पर्व है नवरात्रि!


(३)

 नारी-महिमा व सम्मान का पर्व,

"नारी-अबला" नकारने का पर्व,

आततायी-संहार को आतुर दैवीय शक्ति,

नारी सम्मान प्रतिस्थापक,

मङ्गल सन्देश का महोत्सव,

नवरात्र!


मनोज श्रीवास्तव

Comments

Popular posts from this blog

भगवान के सन्देशवाहक

वट वृक्ष की शरण

मेवाड़ का सूर्य