राजभाषा हिन्दी

 हिन्दी दिवस पर विशेष

राजभाषा हिन्दी 


     @मानव

राष्ट्र की 

सामुदायिक वाक् सत्ता 

एवं राष्ट्र देवता की 

मूल अभिव्यक्ति है हिन्दी!


भारत की 

मातृत्व-संवेदनाओं 

और सामाजिक सरोकारों का 

आधार है हिन्दी।


सनातन वैखरी 

एवं भारतीय अस्मिता की 

साकारता है हिन्दी।


जहाँ हमारी आद्य-संस्कृति 

सभ्यता 

और संस्कारों के स्वर 

समाहित हैं 

वह भाषा है हिन्दी।


राष्ट्र को एकता 

व अखंडता के सूत्र में 

बाँधने वाली, 

राष्ट्र धरोहर है

राजभाषा हिंदी। 


गौरवशाली इतिहास, 

संस्कृति 

एवं परंपराओं की 

वाहक है हिन्दी। 


सिर्फ़ भाषा नही, 

भावों की अभिव्यक्ति,

व अखण्ड भारत की 

कल्पना को साकार करती

राष्ट्र की आत्मा है

मातृ भाषा हिंदी!


~मनोज श्रीवास्तव

Comments

Popular posts from this blog

रामकथा

'सीतायाः चरितं महत्'

आत्मा की समृद्धि का पर्व