भगवन् विश्वकर्मा


 भगवान विश्वकर्मा जयन्ती पर विशेष

भगवन् विश्वकर्मा 


     @मानव 

तकनीकी कौशल के

सर्वमान्य वैदिक देवता;

देव शिल्पी;

सृष्टि रचयिता 

प्रजापति ब्रह्मा-वंशज;

ऋग्वेद की

एकादश ऋचाओं में

गुणानवादित;

जगन्नाथ मंदिर शिल्पकार;

शिल्पावतार रूप में 

श्रीहरिविष्णु अभिनंदित;

      (विष्णु पुराण)

देव यानों के स्रष्टा,

    (अथर्वपुराण)

पुष्पक विमान शिल्पी;

स्वर्णमयी लंका,

द्वारका,

व इन्द्रप्रस्थ के निर्माता; 


सुर-असुर, 

यक्ष - गंधर्व,

मानव - देवगण, 

सभी द्वारा पूजित-वंदित,

शिल्प शास्त्र प्रणेता आचार्य

श्री विश्वकर्मणे नमः!

श्री विश्वात्मने नमः!!


~मनोज श्रीवास्तव

Comments

Popular posts from this blog

रामकथा

'सीतायाः चरितं महत्'

आत्मा की समृद्धि का पर्व