नवरात्र जागरण

 नवरात्रि पर्व पर विशेष

नवरात्र जागरण



     @मानव

सर्वशक्तिमान माँ दुर्गा

सम्पूर्ण जगत की रचनाकार 

और सर्वोच्च सत्ता हैं। 

प्रकृति के अप्रतिम सौंदर्य 

और सम्पूर्ण जगत की 

मानस चेतना के रूप में 

सर्वत्र माँ पराम्बा ही 

अभिव्यक्त हैं।


नवरात्र का जागरण

माँ का प्रकृति स्वरूप 

और प्रकृति का माँ स्वरूप 

लोकों में जागृत है। 

मृत्युलोक में 

भगवती का अवतरण 

दुखों, 

संतापों,

रोगों, 

भय 

और अत्याचारों को 

मिटाने के लिए 

बार-बार होता है। 

देवी माता के 

सर्वसुलभ प्रवास का अवसर 

नवरात्र में आता है, 

जब सभी भक्तों के लिए 

माँ जगदंबा 

अपने स्वरूप में 

विद्यमान रहती हैं। 

जगतजननी माँ

अपनी समस्त संतानों की 

कामना पूर्ति के लिए 

वर्ष में दो बार 

उपस्थित रहकर 

वात्सल्य का वर्षण करती हैं। 

यह रात्रि जागरण भर नहीं, 

जन जागरण का भी पर्व है। 

परमशक्ति की स्तुति का आयोजन 

तभी सार्थक सिद्ध हो सकेगा।


  ~मनोज श्रीवास्तव

Comments

Popular posts from this blog

रामकथा

'सीतायाः चरितं महत्'

आत्मा की समृद्धि का पर्व