करवा चौथ

 करवा चौथ



       @मानव

केवल परंपरा नहीं 

वरन् नारी की शक्ति का 

उत्सव है करवा चौथ!


व्रती स्त्री का तप

इतना शक्तिशाली होता है

जो पति की आयु की भी

रक्षा कर सकती है।


संयमित रहकर 

नियम-संयम

एवं विधि-विधान का पालन 

संकल्प शक्ति की 

वृद्धि करता है।


ससंकल्प निर्जल व्रत के प्रभाव से 

की गई इच्छा

सदा पूर्ण होती है।


निर्जल उपवास की तप ऊर्जा को 

अंतस में संचित कर 

सोलह श्रृंगार से अलंकृत सुहागिन

चन्द्रमा को अर्ध्य देकर 

पति की मंगलकामना करती

है। 


सुहागिन प्रार्थना करती है 

माँ पार्वती जैसे

एकनिष्ठ सुहाग का वरदान मिले,

गणेश व कार्तिकेय सम 

विवेकी व अप्रतिम साहसी 

संतति प्राप्त हो,

माता पार्वती जैसी 

शक्ति व साधना मिल सके, 

वैवाहिक जीवन में 

चन्द्र सी शीतलता बनी रहे।


 ~मनोज श्रीवास्तव

Comments

Popular posts from this blog

नवरात्र साधना का सँदेश

भगवान के सन्देशवाहक

वट वृक्ष की शरण