नवरात्र लक्ष्य

 नवरात्रि पर्व पर विशेष

नवरात्र लक्ष्य 



      @मानव

जग नियंता महादेव की 

आह्लादिनी शक्ति, 

सर्वतोभावेन्

पूर्ण समर्पण द्वारा 

अंतस् की संशुद्धि पाकर 

साधक 

जिनकी करुणा-कृपा का 

अधिकारी बन जाता है,

लोक परलोक की 

समस्त अनुकूलताओं की 

संप्राप्ति ही 

पराम्बा की 

उपासना का 

फलादेश है।


विभिन्न साधकों की  

विभिन्न मनः स्थितियों 

और परिस्थितियों को 

पूर्ण करने के लिए 

अलग-अलग रूपों में 

भिन्न और विरोधी रूप 

धारण करके 

कार्य सिद्धि में सक्षम 

शक्ति की साधना से 

कृपा का अर्जन करना ही 

नवरात्र का चरम लक्ष्य है।


  ~मनोज श्रीवास्तव

Comments

Popular posts from this blog

नवरात्र साधना का सँदेश

भगवान के सन्देशवाहक

वट वृक्ष की शरण