राम राज्याभिषेक महोत्सव

 राम राज्याभिषेक महोत्सव



      @मानव

पुरुषोत्तम श्रीराम के 

अयोध्या आगमन का 

उल्लास पर्व है दीपावली।


तपस्वी श्री राम के 

राज्याभिषेक से 

स्थापित शासन

सर्वकालिक आदर्श है 

क्योंकि श्री राम 

तपस्या और राजधर्म के 

शांत, पूर्ण और दिव्य

अद्वितीय सेतु हैं।


रामराज में

भोग का अर्जन 

तप से होता है

और विसर्जन 

प्रजा की आवश्यकताओं की

पूर्ति के लिए होता है।


जब जीवन में श्रीराम

और रामत्व आएगा

तब पहले तपस्या आएगी,

फिर रामराज्य बनेगा; 

जिसमें सभी सुखी होंगे 

आनंदित होंगे!


 ~मनोज श्रीवास्तव

Comments

Popular posts from this blog

नवरात्र साधना का सँदेश

भगवान के सन्देशवाहक

वट वृक्ष की शरण