खिचड़ी

 खिचड़ी पर्व की शुभाकांक्षाएँ

खिचड़ी



       @मानव

दो प्रमुख अन्न

चावल व उड़द की दाल के

मिश्रण वाला व्यंजन

जो कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, 

वसा,विटामिन, 

व कैल्शियम की

प्रचुरता वाला,

नए चावल में

अति सुपाच्य,

संपूर्ण आहार

खिचड़ी है।


उड़‌द शनि का अन्न है,

खिचड़ी शनि को प्रिय है,

मकर राशि भी शनि की है। 

शनि की प्रसन्नता हेतु 

खिचड़ी का दान 

व खाने की परंपरा है।


तिल शनि से जुड़ा है 

तो गुड़ मंगल से,

मंगल ग्रह है-

साहस व परंपरा का,

सूर्य ग्रहों का राजा है। 


खिचड़ी का आध्यात्मिक पक्ष है 

कि जीव खुद के साथ 

परमात्मा के स्वरूप को

अनुभव करे।


  ~मनोज श्रीवास्तव

Comments

Popular posts from this blog

रामकथा

'सीतायाः चरितं महत्'

आत्मा की समृद्धि का पर्व