हरियाली तीज


 हरियाली तीज 

       @मानव

नारी की संकल्प शक्ति का प्रतीक

प्रकृति की उपासना व 

भारतीय संस्कृति का प्राचीनतम

अखण्ड सौभाग्य की 

कामना का पर्व है।


सावन की झीनी फुहार 

दिलों को जोड़ने का त्योहार

झूला झूलने के बहाने

टूटे संपर्क जोड़ता

दिल की श्रद्धा

व सच्चे विश्वास को दृढ़तर करता है


मेंहदी सजे हाथ

खनकती चूड़ियाँ

घेवर की मिठास के बीच 

जन्म-जन्मांतर

मिलन की आस को

प्रगाढ़ करता 

विष्णु कृपा व

शिव आशीर्वाद को

विश्वास में प्रकट करता है।


 ~मनोज श्रीवास्तव

(मौलिक, स्वरचित)

Comments

Popular posts from this blog

रामकथा

'सीतायाः चरितं महत्'

आत्मा की समृद्धि का पर्व