चेतना जागृति का पर्व
धनत्रयोदशी पर,
चेतना जागृति का पर्व
@मानव
धनतेरस केवल धन का नहीं,
आरोग्य और अमरत्व की
चेतना जागृत करने वाला
दीप पर्व है।
यह पर्व हमें स्मरण कराता है
कि सच्चा धन सोना नहीं
बल्कि स्वस्थ तन
और शाँत मन है।
अमृत का कलश
उस दिव्यता का प्रतीक है,
जो जीवन में संतुलन
और स्वास्थ्य लाता है।
जब यमराज के नाम
दीपक जलता है
तो वह केवल मृत्यु पर
विजय नहीं
बल्कि जीवन के प्रति
कृतज्ञता का प्रतीक बनता है।
जग के पालनहार देव विष्णु के
चौबीस अवतारों में से
द्वादशवाँ धन्वंतरि,
आरोग्य के पिता का
अवतरण दिवस है आज।
जो समुद्र मंथन के दौरान
जनकल्याण की भावना से
अमृत कलश सहित
अवतरित हुए।
धन्वंतरि
आरोग्य प्रदाता देवता हैं
दीर्घायु प्राप्ति के लिए
जिनका पूजन होता है।
धनतेरस का दीप
यही संदेश देता है
कि स्वास्थ्य ही
सबसे बड़ा धन है,
यही चेतनता है।
“आरोग्यं परमं भाग्यं,
स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्”
✍️मनोज श्रीवास्तव

Comments
Post a Comment