बारिश सौभाग्य की
बारिश सौभाग्य की
@मानव
जैसे ही वर्षा ऋतु आती है,
चारों तरफ एक नई जिंदगी,
एक नई उमंग
और हरियाली छा जाती है।
जल सिर्फ प्यास नहीं बुझाता,
यह हमारी भावनाओं
और ऊर्जा का आधार है;
इस मौसम में पूरी प्रकृति में
हमारा जल तत्व
सबसे ज्यादा सक्रिय
और ताकतवर हो जाता है।
आकाश के रास्ते नीचे गिरता
वर्षा का जल अपने साथ
एक अद्भुत सकारात्मक
शक्ति लेकर आता है।
वर्षा की हर बूँद में छुपा है
हमारी समृद्धि
और मानसिक शान्ति का रहस्य;
इस शक्ति का सही प्रयोग
हमारी प्रगति का
वास्तविक विकल्प है।
बारिश का पानी
दुनिया के सबसे पवित्र
जलों में से एक है;
यह केवल सूखी धरती नहीं सींचता,
बल्कि हमारे घर के
पूरे आभामंडल को साफ कर देता है।
बारिश की फुहारें
सिर्फ हमारी त्वचा को नहीं छूतीं
बल्कि हमारे दिमाग के सारे तनाव,
पुरानी कड़वी यादें
और मानसिक रुकावटों को
अपने साथ बहाकर ले जाती हैं
जो हमारे अवसाद को
पूरी तरह धो देंगी।
आसमान से बरसता पानी
कभी भेदभाव नहीं करता,
वह सबको एक समान
ऊर्जा देता है;
यह वर्षा ऋतु हमारे जीवन में
एक नई शुरुआत का
सँदेश लेकर आती है।
✒️मनोज श्रीवास्तव
Comments
Post a Comment