आया सावन

 आया सावन


       @मानव

सावन का आगमन 

केवल ऋतु-परिवर्तन नहीं,

अपितु भारतीय आत्मा के 

पुनर्जागरण का उत्सव है। 


वर्षा की प्रथम बूँद

जैसे तप्त धरती को 

शीतलता प्रदान करती है, 

वैसे ही सावन का प्रत्येक दिन

भक्त-हृदय को

शिवमय कर देता है।


सावन को आत्मशुद्धि,

आत्मचिंतन

और जीवन को 

आध्यात्मिक दिशा देने का 

श्रेष्ठ अवसर भी माना जाता है।


श्रावण केवल

एक धार्मिक पर्व नहीं,

बल्कि जीवन को सात्विकता,

सकारात्मकता

और ईश्वर के प्रति समर्पण का

सँदेश देने वाला पवित्र काल है।


सावन केवल

धार्मिक अनुष्ठानों का नहीं,

बल्कि त्याग,करुणा,सँयम 

और आत्ममंथन के माध्यम से

जीवन को बेहतर बनाने का भी

सँदेश देता है।


भारतीय सँस्कति में सावन

प्रकृति सँरक्षण

और लोकमंगल की साधना का

पवित्र महीना माना गया है।


श्रावण मास

भारतीय सँस्कृति के

शाश्वत मूल्यों को

स्मरण कराने वाला है।


सावन हमें

बाह्य उपलब्धियों से अधिक

आँतरिक उपलब्धियों की ओर

लौटने का निमंत्रण देता है।


 ✍️मनोज श्रीवास्तव

Comments

Popular posts from this blog

नवरात्र साधना का सँदेश

आस्था की अभिव्यक्ति

दीपावली के निहितार्थ