श्रीचित्रगुप्त कृपा
📚श्रीचित्रगुप्त कृपा🖋️
@मानव✍️
प्रजापति ब्रह्मा की काया से उत्पन्न
आदि पुरूष ब्रह्मा के सुत
भगवान चित्रगुप्त
मनुष्य के कर्मों का
लेखा-जोखा रखने वाले देव हैं।
मनुष्य को हर स्वकर्म के प्रति
सजग रहना होगा
क्योंकि उसके कर्म ही
उसके जीवन की दिशा
और भविष्य का निर्धारण करते हैं।
इस पाप पुण्य के कारण ही
जीवन आकारों में ढ़लता है
इसका ही भय यदि व्याप्त न हो
तो धर्म कहाँ फिर पलता है?
प्रभु चित्रगुप्त की कृपा रहे
तो पुण्य का खाता भरा रहे
पापमुक्त यह धरा रहे।
कार्तिक शुक्ल द्वितीया को
कायस्थ समाज में चित्रगुप्त पूजा
और लेखनी-दवात पूजन
व नई बही-खातों
और लेखन सामग्री की
पूजा का विधान है।
माँ सरस्वती वर देती है
विज्ञों को उनके कौशल की
पर नहीं जानते हैं विद्वतजन
मसि और लेखनी है किसकी।
वरदान अगर मिल भी जाये
लेखनी अगर ना हो हम पर
मसि बिना भला लिखेंगे क्या
यदि कृपा न हो चित्रगुप्त की हम पर।
सृष्टि के समस्त प्राणियों के
कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले,
धर्म और न्याय के अधिष्ठाता,
ज्ञान एवं विवेक के प्रतीक
श्री चित्रगुप्त की दिव्य कृपा से
हमारे जीवन में ज्ञान का प्रकाश,
विचारों में पवित्रता
और कर्मों में सत्य
एवं धर्म का वास हो।
हमारी लेखनी सदैव
सत्य,न्याय और मानव कल्याण
हेतु चलती रहे।
✒️मनोज श्रीवास्तव

Comments
Post a Comment